कमलम परिवार रायगढ़ द्वारा 28 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, युवा ब्रांड युद्धवीर सिंह जूदेव किए गए याद

भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता हुए शामिल, शोकाकुल जनों ने मौन धारण कर नम आंखों से दी विनम्र श्रद्धांजलि

सक्ति-छत्तीसगढ़प्रदेश भाजपा में कद्दावर नेता की परिपाटी को सींचने वाले चन्द्रपुर विधानसभा के विधायक रहे युवा ब्रांड युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक सभा का आयोजन कमलम परिवार रायगढ़ द्वारा 28 सितंबर को किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मौन रख उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी एवं स्वर्गीय युद्धवीर सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने पिता केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के गुणों को आत्मसात करते हुए अपने क्षेत्र व प्रदेश के लोगों के लिए आवाज बुलंद रखने की प्रथा हमेशा निभाई। यही कारण है कि उन्हें चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने न केवल दो बार विधायक का पद सौंपा बल्कि उन्हें अपने परिवार का हिस्सा माना

जशपुर राज परिवार के युद्धवीर सिंह भाजपा से युवा ब्रांड के रूप में देखे और दुलारे गए। यही कारण है कि उनके असमय ही संसार से विदा कर जाने पर प्रदेश भाजपा को एक बड़ा आघात लगा है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन स्वर्गीय युद्धवीर सिंह हमेशा एक युवा के रूप मे प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे। उनके चिर परिचित अपनत्व व योगदान को याद करते हुए कमलम परिवार रायगढ़ ने मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया,संध्या 5 बजे जनकर्म परिसर स्थित कमलम कार्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले व प्रदेश से कई हस्तियां शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया

गिरधर गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा

ओम शान्ति! हम सभी बेहद भारी मन से इस शोकसभा में आए हैं। विगत 35 वर्ष से युद्धवीर सिंह के परिवार से मेरे संबंध रहे हैं। उनके चन्द्रपुर में चुनाव के समय से ही मैं जानता हूं कि वे बेहद निर्भीक बेबाक वक्ता रहे हैं। स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के साथ भी उनका रिश्ता बहुत मधुर था। वहीं रोशन के पुत्र गौतम द्वारा इस शोक सभा का आयोजन करना बहुत अच्छा रहा। युद्धवीर के पिता दिलीप सिंह जूदेव मूछों पर ताव देकर चुनाव जीतने वाले व्यक्ति थे और अब उनके पुत्र को श्रद्धांजलि देना बेहद दुखद है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति भगवान दे ऐसी प्रार्थना करता हूँ

सुगन चंद फरमानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता

मुझे श्रद्धांजलि मिलने की उम्र में मुझे युवा युद्धवीर सिंह को श्रद्धांजलि देनी पड़ रही है, इससे अधिक दुख की बात क्या हो सकती है। उनके दादा भी बेहद गौरवशील व्यक्तित्व के धनी थे। मैं युद्धवीर सिंह को अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

गुरूपाल भल्ला प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य जशपुर संगठन

युद्धवीर सिंह एक हिंदु कुलदीपक व हिंदु रक्षक थे। उनमें और उनके काम में दम था। उनके पिता के गुण उनमें पूरी तरह थे। दोनों में ही काम पूरा करने वालों में से थे। यह प्रदेश भाजपा की बड़ी हानि है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्रीचरणों मे स्थान दे व परिवार को संबल मिले।

गौतम अग्रवाल, भाजपा युवा ब्रिगेड

युद्धवीर सिंह के जाने से भाजपा युवाओं को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी प्रेरणा से युवा भाजपा के साथ ही लोगों के लिए काम करें, यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गुरविंदर सिंह घई पूर्व जिला महामंत्री

हमारे बीच अब युद्धवीर सिंह नहीं रहे, जो कि हमारे लिए बड़ी क्षति है। उनके रूप में हमारा एक मार्गदर्शक अब हमसे दूर हो गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें श्रीचरणों मे स्थान मिले।

मंजुल दिक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता

युद्धवीर सिंह के बारे में बोलना रोशनी को दिया दिखाने के समान है। उनकी तबियत के लिए बाबा सत्यनारायण से भी प्रार्थना किए लेकिन किस्मत ऐसी थी कि उन्हें भगवान ने अपने पास बुलवा लिया। उनका सपना है कि उनकी पत्नी चंद्र पुर से विधायक बने, जिसके लिए हमें काम करना है।

सुषमा खलखो पूर्व प्रदेश मंंत्री महिला मोर्चा

युद्धवीर सिंह के जाने पर जशपुर व रायगढ़ दुख मेंं डूब चुके हैं। उनके जाने का समय नहीं था लेकिन किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि परिवार को पीड़ा सहन करने की क्षमता दे। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे, इतना कहते हुए मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं।

महेंद्र सिंह चौहथा पूर्व महापौर

युद्धवीर सिंह का जाना हम सभी को हतप्रभ कर गया है। भाजपा के लिए उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। इससे रायगढ़ के साथ ही पूरे प्रदेश को हानि हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।

सुभाष पांडे पूर्व नगर निगम सभापति

स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को भी हमें याद करना होगा। जिन्होंने छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में परिवर्तन रैली के माध्यम से भाजपा को खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युद्धवीर सिंह में भी बिल्कुल उन्हीं की छाया थी, जिस कारण उनकी बेबाक बातों की चर्चा कांग्रेस के लोग भी करते थे।

श्रीकांत सोमावार सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अनुसूचित जाति मोर्चा

यह दुखद है कि हमें युवा नेता युद्धवीर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करना पड़ रहा है। उन्होंने जो चुनाव लड़े, उस दौरान उनकी डिक्शनरी में कभी हार का शब्द नहीं था। वे सही बातों के लिए जिद करने में अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव की तरह ही थे।

खेमराज नायक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि

युद्धवीर सिंह का जाना एक अत्यंत दुखद घटना है। वे कभी भी पहचान के मोहताज नहीं रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए भी पूरे प्रदेश में संघर्ष किया। हमें उनके नक्शे कदम पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

गोपिका गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुसौर

युद्धवीर सिंह की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। लेकिन उनके आदर्शों का पालन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युद्धवीर सिंह व जूदेव परिवार के योगदान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।

विजय अग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किरोड़ीमल नगर

युद्धवीर सिंह को बचपन से हमने देखा। वे सात आठ साल से ही बेहद निर्भीक और साहसी थे। दिलीप सिंह जूदेव के जाने के बाद उन्हें देखकर तसल्ली होती थी। लेकिन अब उनके खालीपन को भरने में मुश्किल होगी।

वकील संजय तामस्कर
मृत्यु अवश्यंभावी प्रक्रिया है। इसके आगे सभी को नतमस्तक होना पड़ता है लेकिन असमय मृत्यु दिल को झकझोर देता है। युद्धवीर सिंह एक युवा व कुशल नेता थे। जो कि हिंदुओं के लिए समर्पित रहे। अब उनके निर्देशों को फलीभूत करना विनम्र श्रद्धांजलि होगी।

इन्होंने भी दी जूदेव जी को श्रद्धांजलि

भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वर्गीय जूदेव को अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन रखकर उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में रमेश छपारिया, विकास केया, प्रमोद गुप्ता, महेश कंकरवार, आलोक सिंह,अय्यूब अली, मनीष सोलंकी, किशन अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, श्रवण केजरीवाल, दिबेश सोलंकी, सुशांत सिंह राजपूत, सरबजीत सिंह, अरुण सिंह, मो आवेश, अनुराग मित्तल, गगन कातोरे, रोहित साव, आकाश गुप्ता, संजय सिंह, ललित गुप्ता, गौरांग साव, हिमांशु चौहान, विमल चौधरी, ईश्वर गुप्ता, जगन्नाथ प्रधान, घनश्याम पटेल, संदीप पंडा, दुर्गेश मालाकार, ईश्वर साहू, गजपति नायक, मनीष अग्रवाल,सूर्यमणि त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, प्रताप साव, विजय पंडा, शरद गुप्ता, प्रेमशंकर पंडा, शुभम गुप्ता, परितोष गुप्ता, प्रफुल पंडा, देव चौधरी, अशोक गुप्ता, शिशुपाल भोय, दुखनाशन गुप्ता, अभिनाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, गयातीर्थ मिर्धा, अभिषेक गुप्ता, पल्लु बेरीवाल, राकेश रात्रे, मो फिरोज,  लक्ष्मी वैष्ण, शोभा शर्मा,  मंजुलता नायक,  मालती सिंह,  गीतादास,  मेघा जाटवर,  वीना चौहथा,  सुशीला आवडे, आशिया बानो, वंदना केशरवानी, रेखा राजवंत, मंजू अग्रवाल, शशिकला पांडेय, अहिल्या, संयुक्ता टाडी, शकुंतला रतेरिया, गिरधारी गुप्ता, महेश गुप्ता, अनिल कटियार चुन्नू, मनीष पालीवाल, ऐश अग्रवाल, पालु राठौर, अमित दुबे, अभिलाष कछवाहा, शशीभूषण चौहान, अंकित मिश्रा, भोलाराम चौहान, रमेश चौहान, देवराज, सुजीत लहरे, साहिल मनियार , रामजाने भारद्वाज, कैलाश अग्रवाल, गोवर्धन सारथी, विक्की दुबे, भीम देवांगन, रमेश बंसल, रणवीर यादव, राजु हिंदुजा, ज्ञानु मोदी, सोनू रतेरिया, मोनु दुबे, सुजीत लहरे, सरोज सरकार, विष्णु मेहनी, जितेन्द्र निषाद, ओंकार तिवारी, आकाश शर्मा, अमन शर्मा, अभिषेक शर्मा, शान्तनु दुबे, प्रकाश निषाद, सूरज जायसवाल, निकुंज शर्मा, अनिल केडिया, प्रदीप खलखो, पप्पु यादव, किशोर गुप्ता, प्रिंस आहूजा, बाबू खान, बबलु गुप्ता, अमन साव, कुमार यादव, हरमेश पटेल, जगदीश सिदार, अजय साव, रूपेश पंडा, विनय अग्रवाल आदि कार्यकर्ता विनम्रतापूर्वक श्रद्धाजंलि दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *