राज्यपाल ने लौटाया विधानसभा से पारित आरक्षण विधेयक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ओबीसी, एसटी और एससी वर्ग के लोगों को आज बड़ा झटका लगा है। दरसअल राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लौटा दिया है। आरक्ष​ण विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन अब राज्यपाल ने इसे लौटा दिया है।

बता दें कि आरक्षण संशोधन विधेयक के चलते कई भर्तियां रूकी हुई थी। आरक्षण संशोधन विधेयक वापस किए जाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब इस विषय पर शासन विचार कर रहा है। विधेयक पर हस्ताक्षर न होने से भर्तियां प्रभावित हो रही है। हम चाहते है युवाओं को आरक्षण का लाभ मिले।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *