जबलपुर, थाना चरगवां क्षेत्र में एक परिवार ने मौत को गले लगा दिया। पति ने पहले आठ माह की मासूम और फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा। इसके बाद खुद भी आत्म हत्या कर ली। lतीनों के शव घर में शुक्रवार सुबह फंदे पर लटके मिले। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैली। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एफएसएल की टीम के पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर बिजना गांव में रहने वाले 25 वर्षीय युवक अखिलेश यादव, पत्नी अंजना 25 साल और बेटी आराध्या सात माह का शव घर में मिला। तीनों ने फांसी के फंदे में लटककर मौत हुई है। जब सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला तो मृतक के स्वजन और पड़ोस के लोगों ने किसी तरह से दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में तीन शव थे। देखकर लोग हैरान रह गए। रहवासियों ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। चरगांव थाना प्रभारी विनोद पाठक ने बताया कि जांच के दौरान शुरुआती दौर पर पता चला कि पति-पत्नी में आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होता था, इससे तंग आकर पति ने ये कदम उठाया होगा। यह घटन सबसे पहले मृतक की भाभी ने देखा जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो वह देखने गई। वहीं घटना पर मृतकों के स्वजन का कहना है कि घटना वाली रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने ये आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। मृतक युवक की भाभी का कहना था कि पति-पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर अचानक गुस्सा हो जाते थे और आए दिन मरने मारने की बात भी किया करते थे। हालांकि पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर हकीकत को पता करने में जुटी है। घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे हैं।