सक्ति– ग्रीष्म काल के आरंभ होते ही लोगों को होने वाली समस्या अक्सर प्यास या पानी की होती है,मिनटों मिनटों में गला सूखने लगता है जैसे जैसे धूप बढ़ती है पसीना छूटता है और प्यास बढ़ती जाती है, और ऐसे समय मे जरूरत होती है ठंडे पानी की एक गिलास ही सही उतने में बहुत अच्छा महसूस होने लगता है,आत्मिक शांति मिलती है इसी प्यास को बुझाने और गर्मी से राहत देने के लिए “समर्पण ” सुशीला सेवा संस्थान द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नानक बूट हॉउस के सामने एवं झुलकदम सक्ती मे गुड्डा देवांगन के घर के पास “प्याऊ”लगाया गया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके,इसमें सेवा देने हेतु संस्था से जुड़े सदस्यों में रवि राजपाल ,रविशंकर श्रीवास, कृष्णा देवांगन,हितेंद्र श्रीवास,विनोद शंकर सोनी , पंकज महार ,श्याम अवतार साहू , तरुण श्रीवास, गिरिजा शंकर श्रीवास, अशोक श्रीवास रमाकांत श्रीवास, संजय साहू , विनोद राठौर, संजय गुप्ता ,संजय बंजारे ,सूरज बनाफर , साहिल खान, लक्की यादव, गुड्डा देवांगन, प्रेम देवांगन, टिंकू देवांगन , प्रकाश देवांगन , शुभम् पटेल के द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है|
