मछुआ समाज के व्यक्तियों के साथ अन्याय, अत्याचार एवं कातिलाना हमले करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी तथा इन प्रकरणों पर लीपापोती करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूध्द कार्यवाही हेतु मछुआ समाज के लोगों ने पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन सौंपा।

शिवरीनारायण– बिलासपुर जिले के ग्राम सेलर, चिल्हाटी, कुकुरदीकला, मस्तूरी जैसे ग्रामों के मछुआ समाज के व्यक्तियों के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार व कातिलाना हमले करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कराने और इन अपराधियों की गिरफ्तारी न कर इन प्रकरणों पर लीपापोती करने वाले पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर 27.09 2021 को बिलासपुर में मछुआ/ निषाद समाज का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन रैली आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद से आग्रह किए थे- निषाद जी का इस दिन बिलासपुर प्रवास भी रहा। इसलिए उनसे अपेक्षा गई थी कि वे इस मछुआ/ निषाद समाज हितार्थ आंदोलन का नेतृत्व करते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को समाज के प्रताड़ित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे।
लेकिन निषाद जी के बिलासपुर प्रवास पर होते हुए भी इस महती आंदोलन में उनके शामिल नहीं होने से निषाद पार्टी के प्रदेश संयोजक राजकुमार निषाद जी की अगुवाई में इस महती धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन रैली आंदोलन का सफल आयोजन कर उनके कुशल नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने आश्वस्त किया गया।
इन प्रकरणों का 15 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही न होने पर समाज द्वारा पुनः बड़ी आंदोलन करने के आग्रह पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने कहा कि आप लोगों को अब ऐसी आवश्यकता नहीं होगी। इस पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले को बक्सा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के समक्ष श्री राजकुमार निषाद जी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में समाज के वरिष्ठ व सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक बीएस निषाद, मत्स्य विकास सलाहकार मंडल के पूर्व सदस्य डॉ.शान्ति कुमार कैवर्त्य, वरिष्ठ समाजसेवी अजीत नाविक, बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार रमेश कैवर्त्य, पीड़ित पक्षकार नारद केवट, ग्राम सेलर एवं होरी लाल केवट, ग्राम चिल्हाटी उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि मछुआ/ निषाद समाज का यह ऐतिहासिक आंदोलन निषाद पार्टी के बैनर तले प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चला। जिसमें समाज के अनेक वरिष्ठ जन व नारी शक्तियां व अन्य दूसरे समाज के कुछ वरिष्ठ जनों सहित काफी संख्या में समाज- जनों की उपस्थिति काफी उल्लेखनीय रहा है।
इस आंदोलन को सफल बनाने में डॉ. सुनील प्रसाद कैवर्त्य प्रांतीय महासचिव,राम सागर निषाद जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी, भानु प्रताप निषाद जिला अध्यक्ष कबीरधाम , भागीरथी निषाद महासचिव निषाद पार्टी, प्रहलाद केेंवट प्रदेश उपाध्यक्ष RNEP, हरप्रसाद कैवर्त्य अध्यक्ष जाली-लगरा-बिलासपुर परीक्षेत्र, हरिराम धीवर अध्यक्ष धीवर समाज बिलासपुर ,शैल कुमार कैवर्त्य अध्यक्ष ससहा- भिलौनी परिक्षेत्र, धनेश कवर्त्य मस्तूरी परिक्षेत्र, सोहनलाल धीवर समाज सचिव रायबेड़ा परगना, मनीराम सचिव मस्तूरी श्यामसुंदर सचिव लगरा, नीलकंठ धीवर कोसारी परगना , दीप कैवर्त्य,सनत प्रजापति ,मिट्ठू लाल प्रजापति, मुकुंद राम , दूज राम केवट, प्रवेश केवट ,गौतम केवट ,संजय यादव, दिनेश रजक ,राम प्रसाद साहू, सुरेश कैवर्त बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष,माधो निषाद विधानसभा अध्यक्ष बेलतरा ,दीपक साहू अर्चना रजक आदि का विशेष योगदान रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *