कांग्रेस का शक्ति में हुआ जय सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा- देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं भाजपा

सकती- जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जय सत्याग्रह आंदोलन बुधवारी बाजार शक्ति में आयोजित किया गया, इसमें नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार किया जा रहा है,राजनीतिक 10 वर्ष हमारे नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से हटा दी गई और किसी बात पर अपनी बात रखने को अपराध माना जा रहा है,लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ कोई बात करने पर ईडी सीबीआई जैसे स्वाग स्वतंत्र संस्था को भेज कर लोगों को परेशान किया जा रहा है जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सादेश्वर गबेल ने कहा कि लोकसभा में अपनी बात रखी रखने पर और अदानी अंबानी के रिश्ते को बताने के लिए 20000 करोड़ रुपए देश का किसका लगा है यह बात पूछने पर हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई कार्यवाही में इतनी तत्परता पहले कभी नहीं दिखाई गई, गबेल ने आगे कहा कि मोदी सरकार जब से देश में आई है कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न कंपनियों को एवं बेचने का काम कर रही है लोगों को हिंदू मुस्लिम के नाम पर कटुता पैदा कर रही है पूरे देश में अराजकता का माहौल है देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त की जा रही है

किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश महंत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो व्यवस्था देश में दी थी उसे खत्म करने की साजिश है पहले लोग खुशहाल जिंदगी जी रहे थे लेकिन अब डर डर कर जी रहे हैं पूरे देश में डर का माहौल है नुक्कड़ सभा को रोहित यादव मनोज जायसवाल ने भी संबोधित किया इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष न प पा नरेश गेवाडीन जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल सत्य प्रकाश महंत रथराम सिदार मनोज जयसवाल सचिन पटेल भाई महबूब पिंटू ठाकुर लव सोनी वरुण कसेर सुरेश देवांगन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्यारे लाल पटेल राकेश राठौर धुव्र सारथी चुनेंन सहीत बड़ी संख्या में कांग्रेश जनों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *