बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जशपुरगनर, जिला प्रशासन, जय हो एवं रानी दुर्गावती फाउंडेशन संयुक्त तत्वधान में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौनी में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों को बाल विवाह, उसके दुष्परिणाम और बचवा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।


इस दौरान रैली का आयोजन कर बाल विवाह को दूर कर शिक्षा का दीप जलाएं नारे के माध्यम से बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लेकर रौनी चौक तक रैली का आयोजन कर नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जय हो टीम के जिला समन्वयक अनिल बघेल, मोहर सिंह शास्त्री, व्याख्याता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जय हो वॉलिंटियर एवं रानी दुर्गावती फाउंडेशन के टीम उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *