सक्ति– छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत दिनों प्रदेश के सभी जिलों में होलसेल एवं थोक व्यापार हेतु अलग से स्थान सुरक्षित कर होलसेल कारीडोर बनाने की घोषणा की गई है, जिस पर शासन ने अमल भी प्रारंभ कर दिया है, तथा नवगठित शक्ति जिले में भी आए दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन संबंधी समस्याओं को देखते हुए शक्ति शहर के व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज इकाई शक्ति ने 18 अप्रैल को शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से मिलकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है
चेंबर की शक्ति काई के अध्यक्ष विजय डालमिया ने प्रेषित ज्ञापन में बताया है कि प्रदेश के अन्य सभी जिलों सहित राजधानी एवं संस्कारधानी में भी थोक बाजार हेतु अलग से जगह सुरक्षित कर व्यापारियों को सुविधाएं दी जा रही है, रायपुर के डूमरतराई में जहां सबसे बड़ा थोक बाजार स्थापित किया गया है,तो वही बिलासपुर शहर में भी व्यापार बिहार संचालित है, शक्ति भी नया जिला है एवं यहां भी प्रत्येक प्रकार के सामानों के लिए एक बड़ा मार्केट है जो की शक्ति जिले के चंद्रपुर, डभरा, खरसिया,बाराद्वार,चांपा तक के गल्ला किराना एवं अन्य प्रकार के व्यापारी यहां शक्ति होलसेल माल लेकर जाते हैं, जिससे आए दिन आवागमन की समस्या ना हो इस हेतु अलग से थोक बाजार होलसेल कारीडोर की स्थापना करने की कृपा करें
शक्ति कलेक्टर ने भी चेंबर की मांग पर तत्काल इस संबंध में आवश्यक चर्चा कर गति देने की बात कही है, वही छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज शक्ति द्वारा कलेक्टर को प्रेषित ज्ञापन के दौरान चेंबर की शक्ति के अध्यक्ष विजय डालमिया, प्रदेश पदाधिकारी मनीष कथुरिया एवं अनिल दरयानी सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे, उल्लेखित की शक्ति शहर में आए दिन स्थानीय प्रशासन द्वारा भी शहर में नो एंट्री एवं प्रमुख मार्गों पर व्यापारियों के वाहनों से सामान खाली होने को लेकर आपत्ति की जाती है, तथा यदि थोक बाजार शक्ति के लगकर कहीं भी अन्यत्र स्थापित हो जाता है तो उससे काफी हद तक शहर में ट्रैफिक संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी, वहीं पूर्व में थोक सब्जी मंडी भी शहर के डोंगिया में स्थापित की गई है, जिससे बाराद्वार रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास आए दिन होने वाली समस्याओं से निजात मिल सका है, वहीं शक्ति शहर में भी थोक बाजार की नितांत आवश्यकता महसूस हो रही है