राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने जाएगा प्रतिनिधिमंडल,छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का बहुप्रतिक्षित गरिमामई आयोजन : समाज एवं जनहित में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय, विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठा अर्जित करने वाले बंधुओं को नगद राशि, उपाधि ,मेमेंटो से किया जाएगा सम्मानित
लेलूँगा हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना एवं सही आरोपियों को पकड़ने की माँग
सक्ति– छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल के निवास स्थान भिलाई में 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें निम्नानुसार निर्णय लिए गए, मिठाइयों के संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल रायपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का आगामी प्रांतीय अधिवेशन एवं पंचम अग्र अलंकरण समारोह भिलाई खुर्सीपार में १३-१४ नवंबर को आयोजित होगा, तत्संबंध में मुख्य अतिथि के लिये छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महोदय ,मुख्यमंत्री महोदय , मंत्रीगण सर्वश्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, जयसिंह अग्रवाल , राम गोपाल अग्रवाल , सांसद सुश्री सरोज पांडे, विजय बघेल , विधायक सर्व श्री बृजमोहन अग्रवाल , देवेंद्र यादव,अरूण वोरा ,एवं अनेक मंत्रियों विधायकों को कार्यक्रम के विशिष्ठ आतिथ्य के लिए आमंत्रित किया जाएगा ।संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल , राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.सुशील गुप्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न होंगे इन सभी को भी आमंत्रण प्रेषित किया जा रहा है, स्वर्गीय मदन मित्तल एवं उनकी धर्म पत्नी के लैलूंगा में हुये मर्डर डकैती कांड की घोर भर्त्सना करते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र
से शीघ्र ,सही आरोपियों को पकड़ने की माँग की गई, और मृत दंपति को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं प्रभु से प्रार्थना की गई कि ,संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में प्रभु संबल प्रदान करें,इस बैठक में सभी ने अपने प्रांतीय अध्यक्ष श्री नेतराम अग्रवाल जी के कुशल स्वास्थ्य की, उन्हें शुभकामनाएं दी, उनका हालचाल जाना ।
विदित हो कि ,दो माह पूर्व ही उन्हें स्वास्थ्य गत कारणों से मुंबई जाना हुआ था जहाँ उन्हें 3स्टंट लगे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की इस विशेष बैठक में, प्रांतीय अध्यक्ष श्री नेतराम अग्रवाल ,चेयरमैन अशोक अग्रवाल , महामंत्री कन्हैया अग्रवाल , अग्रसेन सेवा समिति खुर्सीपार के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल ,महामंत्री श्री रतन लाल अग्रवाल, आयोजन समिति के सह संयोजक श्री विकास सिंघल, प्रांतीय संगठन के सचिव मनोज अग्रवाल, दुर्ग रायपुर से प्रांतीय संगठन उपाध्यक्ष श्री हरिकेश पालीवाल, संगठन मंत्री श्री नंद किशोर अग्रवाल एवं श्री शिव गोयल सहित युवा संगठन के प्रांतीय महामंत्री विनायक अग्रवाल उपस्थित थे
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से निरंतर छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रवाल समाज की ऐसी हस्तियां जो कि विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों से समाज का नाम रोशन कर रही हैं, उन्हें प्रति वर्ष अग्र अलंकरण समारोह के माध्यम से सम्मानित किया जाता है, तथा विगत वर्ष कोविड-19 संक्रमण के चलते यह आयोजन स्थगित कर दिया गया था, किंतु इस वर्ष कोविड-19 की स्थितियां सामान्य होते देख पुनः छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने इस आयोजन की पहल की है, तथा इसके लिए संबंधित बंधुओं से अग्र अलंकरण सम्मान हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूर्ण की जा रही हैं, तथा संगठन द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की पूरे राष्ट्र में सराहना होती है,तथा इस सम्मान के तहत नगद प्रोत्साहन राशि, मोमेंटो, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है
