चांपा सेवा संस्थान के सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा ने किया 81 वी बार रक्तदान-
सक्ति-भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला इकाई जांजगीर चांपा द्वारा भाजपा नगर मंडल शक्ति के सहयोग से स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभागार में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन आयुष्मान ब्लड बैंक चांपा के सहयोग से किया गया,जिसमें काफी संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्र के रक्त दाताओं ने उपस्थित होकर अपना रक्तदान किया,इस दौरान चांपा सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य एवं जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने भी 81 वा रक्तदान किया, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों में भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह संयोजक श्री कश्यप जी, जांजगीर चांपा जिले के चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुरेश कुमार देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल,व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजन पटेल, भाजपा शक्ति नगर मंडल
अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया, राम नरेश यादव,महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंनदरी कसेरा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु,भाजयुमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजय कश्यप तथा कार्यक्रम के संयोजक राजीव अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन अमन डालमिया ने करते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी,तत्पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा के कार्य किए जा रहे हैं,तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है, तथा हमें जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए, रक्तदान से हम किसी की जान बचा पाते हैं, तथा शिविर के दौरान आयुष्मान ब्लड बैंक चांपा के भी सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को रक्तदान के प्रति मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला,साथ ही इस दौरान सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया, इस अवसर पर चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के राकेश टंडन ने भी रक्तदान किया साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू ने भी रक्तदान किया एवं कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित स्थानीय भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे एवं मुख्य रूप से कार्यक्रम में नगर पालिका शक्ति के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव,अभिषेक शर्मा गोलू, सत्य प्रकाश गुप्ता, विशाल कसेर, गोविंदा निराला,नगर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, विक्रम सिंह राज,हर्ष देवांगन,आगंतुक अतिथियों के अलावा भाजपा भाजयुमो महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे