मौनी रॉय ने डीप नेक ब्लाउज के साथ पहनी ट्रांस्पेरेंट साड़ी

छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों को दीवाना बना देती हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड का शानदार सफर तय करने वाली मौनी आजकल अपने वीडियो सॉन्ग को लेकर चर्चा में हैं। इस नए म्यूजिक वीडियो ‘दिल गलती कर बैठा’ में मौनी के साथ जुबिन नौटियाल भी हैं। ये वीडियो रिलीज के साथ ही जबरदस्त वायरल हो रहा है। इन सबके बीच एक्ट्रेस अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुईं हैं।

मौनी रॉय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनका देसी अंदाज साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में मौनी ने काफी स्टाइलिश अंदाज में साड़ी को पहना हुआ है जो हर तरफ छा गया है। मौनी ने रिम्पल और हरप्रीत नरूला की शानदार शिमरी सी साड़ी पहनी हुई है। इन्होंने साड़ी को मिनिमल मेकअप, ,हुप्स और कुछ रिंग्स के साथ स्टाइल किया है।

तस्वीरों में मौनी ने फेस पर कम मेकअप करके आखों को काफी हैवी लुक दिया है। पहली फोटो के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘हम सभी सितारों से बने हैं, और हम चमकने के लायक हैं’ ~ मर्लिन मुनरो।’ मौनी की दूसरी फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘सबसे बड़ी चीज जो आप कभी सीखेंगे वह है सिर्फ प्यार करना, और बदले में प्यार पाना होना’ ~ मौलिन रूज।’ मौनी ने तीसरी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा क्योंकि यह मेरे कानों में नहीं था, बल्कि मेरे दिल में था; यह मेरे होंठ नहीं थे जिन्हें तुमने चूमा था बल्कि मेरी आत्मा।’ ~ जूडी गारलैंड’

मौनी की दोस्त और स्टाइलिस्ट अनु ने कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपका सोने जैसा दिल और स्टरडम आपको और सुंदर बनाता है।” और मौनी ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, “आई लव यू।” वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी फिलहाल अपने म्यूजिक वीडियो दिल गलती कर बैठा को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। मौनी को आखिरी बार पूरब कोहली के साथ ओटीटी फिल्म लंदन कॉन्फिडेंशियल में देखा गया था। यह कंवल सेठी द्वारा निर्देशित और मोहित छाबड़ा और अजय राय द्वारा निर्मित थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *