सकती- नगर पंचायत अड़भार के कर्मचारियों द्वारा 3 अप्रैल को शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना से बेरोजगारी पंजीयन के दौरान उनसे हुई फोन पर गाली गलौज को लेकर एक शिकायती पत्र ज्ञापन के रूप में प्रेषित किया गया है, तथा 3 अप्रैल को ही मालखरौदा की एसडीएम रजनी भगत ने भी नगर पंचायत दफ्तर पहुंचकर वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता के आधार पर चल रहे बेरोजगारी पंजीयन के कार्य की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से चर्चाएं भी की, इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी संघ ने भी उपरोक्त गाली-गलौज के मामले को लेकर रजनी भगत को भी अवगत कराया है
ज्ञात हो कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती / अड़भार के द्वारा मोबाईल पर कर्मचारियों को अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौच करने के संबंध में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कलेक्टर शक्ति को एक ज्ञापन प्रेषित किया था जिस विज्ञापन में बताया गया है कि शासन के आदेशानुसार निकाय में शिक्षित बेरोजगारी भत्ता फार्म किये जाने हेतु आदेश प्राप्त हुआ है, जिसके संबंध में कार्यालय के पत्र 2451 दिनांक29.03.2023 के द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है एवं प्रचार प्रसार हेतु सघन मुनादी पूरे निकाय में करायी जा चुकी है, तथा निकाय के समस्त कर्मचारी कार्य सम्पादन में लगे हुए है। जिसकी जानकारी दूरभाष के माध्यम से सौरभ तिवारी, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अडभार को पूर्व में दिया जा चुका था, तत्पश्चात भी दिनांक 02.04.2023 दिन रविवार समय शाम 04:54 बजे को उनके मोबाईल नम्बर- 07587459575 के द्वारा विकास कुमार देवांगन प्रभारी लेखापाल को एवं समस्त स्टाफ को मोबाईल के माध्यम से गाली-गलौच देते हुए गलत व्यवहार किया गया एवं सेवा समाप्त करने की धमकी दी गई। जिसकी रिकार्डिंग सी.डी. के माध्यम से आपके समक्ष प्रस्तुत है। जिससे हम सभी कर्मचारियों को बहुत अघात पहुंचा है,साथ ही भविष्य में शासन की कोई भी योजना के बहाने सेवा से पृथक किये जाने की आशंका बनी हुई है। जिससे की निकाय के सभी कर्मचारी डरे हुए है,अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि उक्त संबंध में उचित कार्यवाही करते हुए हमें न्याय दिलाने की कृपा करें,जिसके लिए हम आभारी रहेंगें। ताकि किसी भी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को इस तरह गाली-गलौच व गलत व्यवहार न किया जा सके