देश में कोरोना के मामलों में आ रही कमी, 191 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 केस मिले हैं। इस दौरान 276 लोंगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 29,621 लोग ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। देश में फिलहाल एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन बाद सबसे कम देखने को मिला है।

बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्‍या आज लगातार तीसरे दिन 30 हजार के नीचे आई है। पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों की संख्‍या 30 से 40 हजार के बीच आ रही है। इन आंकड़ों को देखने के बाद विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही अभी कोरोना की स्थिति सुधरी हुई दिख रही हो लेकिन कभी भी इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *