रिटायरमेंट के बाद अपनों के बीच खुशियां- सक्ति एसबीआई के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के सेवानिवृत्त होने पर 2 अप्रैल को हुआ रिटायरमेंट सेरेमनी का आयोजन

सक्ति- भारतीय स्टेट बैंक सक्ति शाखा के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राजेंद्र कुमार शर्मा के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने पर 2 अप्रैल को उन्होंने स्वयं अपने शर्मा परिवार की ओर से शहर की हटरी धर्मशाला के सभागार में संध्या समय रिटायरमेंट सेरेमनी का आयोजन किया, इस अवसर पर जहां काफी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं भारतीय स्टेट बैंक शक्ति शाखा के अधिकारी/ कर्मचारी तथा शर्मा परिवार रायपुर,कोरबा एवं शक्ति के सदस्य मौजूद रहे, तो वही लोगों ने इस अवसर पर चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राजेंद्र कुमार शर्मा को सेवानिवृत्त होने पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया, इस अवसर पर परिवारजनों सहित एसबीआई अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर अपनी गरिमामय उपस्थिति से रिटायरमेंट सेरेमनी को चार चांद लगा दिए

इस अवसर पर उपस्थित शहर के प्रतिष्ठित वंदना ग्रुप के चेयरमैन एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू ने कहा कि एक समय था जब भारतीय स्टेट बैंक कि शहर में एक अलग पहचान थी, तथा आज भी पहचान है, किंतु पहले शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों में बैंक अधिकारी/ कर्मचारियों की उपस्थिति से जो एक अलग नजारा दिखता था, आज उसकी कहीं ना कहीं कमी है, एवं हम सभी एसबीआई के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं कि वे एक अच्छी सेवाएं हमारे इस क्षेत्र को प्रदान कर रहे हैं, कार्यक्रम को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा की सेवाएं अमूल्य है, तथा उन्होंने लगभग 21 वर्षों तक शहर के भारतीय स्टेट बैंक में सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया एवं सभी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति भी देखने को मिलती थी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने भी कहा कि मैंने भी शक्ति शहर में लगभग 22 सालों तक भारतीय स्टेट बैंक में कार्य किया एवं मेरी सर्विस के समय ही राजेंद्र कुमार शर्मा ने यहां जॉइनिंग की थी, तथा राजेंद्र कुमार शर्मा सदैव अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते थे तथा उन्होंने सदैव बैंक में एक अच्छे व्यवहार के साथ आने वाले ग्राहकों को भी बैंक के प्रति एक विश्वास की भावना जगाने में अपना योगदान दिया है, एवं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक शक्ति के शाखा प्रबंधक विवेक शांडिल्य ने भी मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी तथा एसबीआई के अधिकारी/ कर्मचारियों ने सपरिवार उपस्थित होकर इस रिटायरमेंट सेरेमनी में अपनी सहभागिता की, तथा आगंतुकों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया तथा सभी ने राजेंद्र कुमार शर्मा की इन सेवाओं को सदैव अविस्मरणीय रहने की बात कही, इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर के प्रतिष्ठित वंदना ग्रुप के चेयरमैन तिलोकचंद जायसवाल दादू, नगर पालिका सक्ति की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, एसबीआई शक्ति के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी संजय मिश्रा, नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के महामंत्री एवं प्रतिष्ठित कांटेक्टर अमरलाल अग्रवाल, हरिओम कॉलोनी के डायरेक्टर हरिओम अग्रवाल, शहर के प्रतिष्ठित अशोका सुपर बाजार के संचालक गोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल,गिरधर जायसवाल (वंदना ग्रुप) सहित भारतीय स्टेट बैंक के भी सभी अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *