छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू का 3 अप्रैल को शक्ति दौरा, हसौद एवं पोता चौक में होगा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनसाय देवांगन के नेतृत्व में स्वागत, शाम 4:00 बजे से शक्ति में लेंगे जिले की बैठक

सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन कुमार साहू 3 अप्रैल को अपने दौरे पर शक्ति जिले आएंगे तथा शक्ति जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का हसौद चौक एवं पोता चौक में जोरदार स्वागत किया जाएगा, तथा स्वागत के पश्चात जिला मुख्यालय सकती के अखराभाटा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा शक्ति जिले की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें भाजपा के भी जिले के एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा शक्ति जिले के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू के प्रथम आगमन को लेकर किसान मोर्चा के पदाधिकारी उत्साहित हैं, एवं उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जी किसान मोर्चा के शक्ति जिले की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करने के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तो वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों से किए जा रहे छल एवं विगत दिनों किसानों का कर्ज माफ किए जाने की वाहवाही लूटने की सच्चाई भी बताएंगे, साथ ही जिलाध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों के साथ राज्य की सरकार अन्याय कर रही है एवं किसानों को कर्ज माफी के नाम पर उनके साथ धोखा किया जा रहा है साथ ही किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है एवं सरकार सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने के लिए बड़े-बड़े बयान देती है

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने किसान मोर्चा के सभी शक्ति जिले के पदाधिकारी/ सदस्यों को आवश्यक रूप से शाम दोपहर 3:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय शक्ति में उपस्थित होने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *