विधानसभा अध्यक्ष महंत की पहल एवं शक्ति कलेक्टर के निर्देश पर बोरदा फुलवारी चौक में मार्किंग एवं दुर्घटना पर नियंत्रण पाने प्रारंभ हुए उपाय, विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन ने दी जानकारी

सक्ति-सकती शहर के कंचनपुर नेशनल हाईवे में फुलवारी चौक बोरदा मोड़ के पास आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को अवगत कराया था, साथ ही उपरोक्त समस्या को लेकर पूर्व में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने भी विधानसभा अध्यक्ष महंत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी समस्या बताई थी, जिस पर स्थाई रूप से निराकरण न हो पाने की दिशा में आए दिन उपरोक्त फुलवारी चौक के पास छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी,जिस पर शक्ति विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शक्ति कलेक्टर को तत्काल उपरोक्त समस्या के निराकरण के निर्देश दिए थे

उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के निर्देशों का पालन करते हुए नेशनल हाईवे एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश कुमार द्विवेदी एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने तत्काल इस पहल प्रारंभ करते हुए बोरदा फुलवारी चौक के पास सड़क पर मार्किंग करते हुए चारों दिशाओं में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय प्रारंभ कर दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा वहीं विधानसभा अध्यक्ष महंत की इस पहल पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर शहर वासियों एवं क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है, वहीं विधायक प्रतिनिधि नरेश ने बताया है कि उपरोक्त समस्या काफी गंभीर थी जिसके लिए सभी ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए मांग की थी तथा अब आने वाले समय में यह परेशानियां दूर होगी एवं फुलवारी चौक के पास दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *