बाराद्वार रेलवे साइडिंग की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय सांसद अजगले के साथ अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व खनिज विकास निगम चेयरमैन गिरधर गुप्ता ने करी रेल मंत्री से मुलाकात,रेल मंत्री की तत्कालिक पहल पर रेलवे ने जारी किया आदेश

सक्ति- शक्ति जिले के बाराद्वार रेलवे साइडिंग्स में कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते आ रही परेशानियों को देखते हुए अविभाजित मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले के साथ भारत सरकार के रेल मंत्री से देश की राजधानी दिल्ली स्थित उनके निवास में जाकर मुलाकात की, इस दौरान सांसद गुहाराम ने बताया कि बाराद्वार के रेलवे साइडिंग में कुछ सप्लायर द्वारा अधिक इंडेंट लगाने के कारण अन्य सप्लायर्स को दिक्कतें आ रही है, तथा उपरोक्त समस्या से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के जोनल महाप्रबंधक को भी अवगत कराया गया है, तथा सांसद अजगले ने बताया कि उपरोक्त समस्या का निराकरण नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

जांजगीर सांसद गुहाराम की मांग पर तत्काल भारत सरकार के रेल मंत्री ने रेलवे उच्चाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उपरोक्त समस्या के निराकरण के निर्देश दिए, जिस पर रेल मंत्रालय द्वारा तत्काल रेल मंत्री के इस निर्देश का परिपालन करते हुए उपरोक्त परेशानियों को निराकृत करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई तथा अब आगामी भविष्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि कोई भी एक सप्लायर एक समय में 5 से अधिक इंडेंट नहीं कर सकता हसि, तथा इंडेंट लगाने के लिए प्रति इंडेंट तीन लाख रुपए की राशि देनी होगी एवं रेलवे के नए आदेश से यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूर्व में लगे हुए इंडेंट की वैधता बढ़ाकर अब 1000 दिन कर दी जाएगी, इससे पहले इंडेंट वापस लेने पर जमा राशि भी वापस नहीं होती थी

अविभाजित मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के चेयरमैन गिरधर गुप्ता की पहल पर जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद के इन प्रयासों से मिली सफलता पर लोगों ने सांसद महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही कहा है कि क्षेत्र की समस्या के लिए निरंतर सांसद जी सक्रिय रूप से कार्य करते हैं, तथा उन्होंने प्रतिनिधिमंडल दिल्ली ले जाकर इस समस्या के निराकरण की दिशा में अपना प्रयास किया, वही इस दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के चेयरमैन गिरधर गुप्ता तथा खरसिया की गौशाला सेवा समिति के प्रमुख रास बिहारी गुप्ता भी उपस्थित थे

एवं खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन गिरधर गुप्ता ने रेल मंत्री से चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश के रेलवे से संबंधित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, तथा दिल्ली से लौटकर गिरधर गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के रेल मंत्री रेलवे से संबंधित विकास कार्यों एवं समस्याओं के तत्कालीन निराकरण के लिए काफी गंभीर हैं, एवं उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस प्रतिनिधिमंडल को जो सहयोगात्मक भावना से तत्काल समस्या के निराकरण की दिशा में पहल की है, निश्चित रूप से हम सभी उनके आभारी हैं|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *