बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों ने किया बेरी मंदिर में प्रसाद ग्रहण, महामाई मंदिर में भी नवरात्रि पर्व भर चला भंडारा
सक्ति-30 मार्च को दुर्गा नवमी एवं राम नवमी के पावन पर्व पर जहां हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ इस धार्मिक पर्व को मनाया गया तो वही सुबह से ही घरों में कन्या भोज एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा 9 कन्याओं को भोज कराकर उनका पूजन किया गया तो वही कन्याओं के पैरों में आलता लगाकर उनका श्रृंगार भी किया गया एवं उनसे आशीर्वाद लोगों ने प्राप्त किया

वहीं राम नवमी के पावन पर्व पर शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित श्री भीमेश्वरी देवी बेरी वाली मंदिर में रात्रि 7:00 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें करीब 3000 की संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया तथा भारी बारिश के बावजूद लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने डटे रहे तथा माता बेरी वाली के लोगों ने दर्शन भी किए वहीं शहर के आदि शक्ति मां महामाई दाई मंदिर में भी इस वर्ष पूरे नवरात्रि पर्व पर रात्रि समय मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
