विद्युत मंडल की सक्रियता- 28 मार्च को 220 केव्ही. अति उच्चदाब लाइन में खराबी आने से 4 जिलों की विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित, विद्युत मंडल अधिकारी कर्मचारियों की टीम की सजगता से सामान्य हुई विद्युत आपूर्ति, राज्य के विभिन्न जिलों हुए थे प्रभावित

सकती- 28 मार्च की शाम 5.10 बजे 220 के.व्ही. पी.जी.सी.आई.एल. सर्किट क्रमांक तीन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण 220 के.व्ही. पी.जी. सी.आई.एल. सर्किट क्रमांक 1 220 केव्ही. पी.जी.सी.आई.एल. सर्किट क्रमांक 2. 220 केव्ही. पी.जी.सी.आई.एल. सर्किट क्रमांक 3 एवं 220 के.व्ही. कोरबा की अति उच्चदाब विद्युत लाइनों में भी व्यवधान उत्पन्न हो गया। जिसके परिणामस्वरूप रायगढ़, एवं सारंगढ़ जिले में पूरी तरह तथा सक्ती एवं सरायपाली ( महासमुन्द ) जिले में आंशिक रूप से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई अति उच्चदाब लाइनों में आई तकनीकी खराबी को दूर करके सायं 6.35 बजे रायगढ़ शहर की विद्युत आपूर्ति चालू करके एक-एक करके सभी क्षेत्रों की आपूर्ति को चालू करते हुए सभी जिलों के अधिकांश क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर ली गयी, इस कार्य में विद्युत मंडल के अधिकारी/ कर्मचारियों ने सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का परिचय देते हुए इस कार्य को विद्युत उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस दिशा में अपना योगदान दिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पूरी सजगता के साथ पूरे प्रदेश में बेहतर विद्युत आपूर्ति 24 घंटे रखने कार्य कर रहा है, तथा विद्युत मंडल की सक्रियता पर विद्युत उपभोक्ताओं ने भी उन्हें साधुवाद ज्ञापित किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *