सेंदरी में संपन्न हुआ भक्त माता कर्मा जयंती समारोह, साहू समाज के प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी रहे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहन कुमारी साहू भी पहुंची कार्यक्रम में

सकती- ग्राम सेंदरी में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष एवं तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के चेयरमैन टहलराम साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष संदीप साहू , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मोहन कुमारी साहू मीनू , शीलू साहू,प्रहलाद साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रूपनारायण साहू सहित काफी संख्या में अतिथि मौजूद थे, कार्यक्रम के दौरान भक्त माता कर्मा जी की पूजा- अर्चना के माध्यम से वंदना की गई साथ ही आगंतुक अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज एक बड़ी संख्या में है, तथा हम सभी एकजुटता के साथ वर्ष भर समाजिक कार्यों को गति दे, साथ ही भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर सभी की गरिमामय उपस्थिति भी काफी हर्ष का विषय है

एवं कार्यक्रम के दौरान प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मोहन कुमारी मीनू साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन स्वागत किया तथा कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा हेमंत साहू, रामकिशन साहू, लोकेश साहू, कमल किशोर साहू, सुनीता साहू,अमृतलाल, संतोष,टकेश्वर चौहान, विश्राम साहू, कीरत राम साहू, सियाराम साहू सहित काफी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *