चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के 30 नवयुवकों ने ली भाजपा की सदस्यत, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष लोकेश साहू की उपस्थिति में हुए शामिल

जिलाध्यक्ष चंद्रा ने कहा-शक्ति जिले में नवयुवकों में भाजपा पार्टी के प्रति उत्साह

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए शक्ति जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमनदुला के 30 नवयुवकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है, तथा इस अवसर पर भाजपा के सकती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष लोकेश साहू की उपस्थिति में इन नवयुवकों किया

नवयुवकों ने भाजपा पार्टी प्रवेश करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जन कल्याण के लिए कार्य किया है, तथा पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता के लिए तथा देश के विकास के लिए जो काम किया जा रहा है उसे हम सभी प्रभावित हैं एवं आने वाले दिनों में हम सभी शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप के लिए जोर-शोर से काम करेंगे, तथा पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी उसका हम निर्वहन करेंगे, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी नव प्रवेशी नव युवकों को भाजपा में प्रवेश दिलाते हुए उनका स्वागतअभिनंदन किया साथ ही उन्हें सक्रिय रूप से पार्टी संगठन के समस्त कार्यक्रमों में भाग लेने की भी बात कही

वहीं शक्ति जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की नियुक्ति के बाद नवयुवकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है, तथा लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर दामन थाम रहे हैं,इस अवसर पर मालखरौदा भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्याम नायक भी मौजूद रहे तथा उनके नेतृत्व में नवयुवकों ने भाजपा प्रवेश किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *