बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजनीति के स्तर को गिराया : कांग्रेस नेता

रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस मामले के बाद से ही भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी खलबली मचा दी है। दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी की सदस्यता ख़त्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए थे। इस झूमाझटकी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

वहीं इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाए थे। वहीं अब कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नारायण चंदेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजनीति के स्तर को गिराया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यालय में पथराव किया, हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता पेट्रोल बम लेकर राजिव भवन आए थे। अदालत ने राहुल गांधी को 30 दिन का समय दिया था लेकिन फिर भी उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। ये इनका लोकतांत्रिक मूल्य है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *