मोनालिसा ने बंगाली गाने पर जमकर डांस की

सोशल मीडिया पर एक बार फिर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का वीडियो तेजी से वायरल रहा है। इस वायरल वीडियो में मोनालिसा साड़ी में बंगाली गाने पर जमकर नाच रही हैं।जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।इस वीडियो में मोनालिसा सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके चाहने वाले केवल यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि देशभर में हैं। मोनालिसा का जलवा पूरे देश में हैं। बता दें कि मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में मोनालिसा बंगला गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर सिर्फ 4 घंटे में 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है एवं 5 सौ से आधी व्यक्तियों ने वीडियो को साझा किया है।

 

 

मोनालिसा के इस वायरल वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। दरअसल, मोनालिसा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते रहती हैं तथा उनका वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। बता दें कि भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने इस वीडियो को स्वयं ही अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है कि बंगला गाना। वीडियो में मोनालिसा गजब का एक्सप्रेशन दे रही हैं। साड़ी और खुले बालों में एक्ट्रेस जमकर डांस मूव्स दिखा रही हैं। मोनालिसा का वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *