पढ़ना लिखना अभियान के तहत शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा महाभियान के लिए शैक्षिक समन्वयकों को दिया गया प्रशिक्षण

सक्ति-पढ़ना लिखना अभियान के तहत 25 सितंबर को बीआरसी भवन शक्ति में विकासखंड शक्ति के शैक्षिक समन्वयको का केपी राठौर विकास खंड शिक्षा अधिकारी शक्ति नीलिमा बड़गे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड समन्वयक लहरे जी के दिशा निर्देश में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया,जिसमें विकासखंड शक्ति के शैक्षिक समन्वयको ने भाग लिया और उन्हें पढ़ना लिखना अभियान के तहत शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा महाभियान के संबंध में दिशानिर्देश वातावरण निर्माण मानिटरिंग केंद्र की व्यवस्था ग्राम प्रभारी स्त्रोत व्यक्ति स्वयंसेवी शिक्षक के कार्य आदि संबंधी जानकारी प्रदान किया और शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र कुमार कश्यप सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सक रेली बा शिवशंकर यादव सहायक ग्रेड 3 का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *