राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

दिल्ली: राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी एवं प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नयी गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है। बिहार दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इस गौरवशाली भूमि की लोकतंत्र की जननी के रूप में सराहना की।

बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं।

भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी एवं प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नयी गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *