भाजपा नेत्री सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुमारी साहू जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हुई शामिल, क्षेत्र में सक्रिय रूप से लोगों के बीच पहुंचती है मोहन कुमारी

सकती- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शक्ति जिले की महामंत्री,जनपद पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुमारी साहू ने 14 मार्च को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागीता कर आम जनता के बीच पहुंची, इस दौरान मोहन कुमारी साहू ने ग्राम कपिसदा में आयोजित महिला संगठनों के वार्षिक अधिवेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया

तो वही बम्हनीडीह जनपद पंचायत क्षेत्र के गांव महुआडीह में महिला संगठनों द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं महिला दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुई, इस दौरान साहू ने संतोष पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में परम पूज्य महाराज सुनील तिवारी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण भी किया तथा ग्राम बिर्रा के संजय नगर में  शांति यादव के लाडले सुपुत्र के मंगल परिणय कार्यक्रम में भी शामिल होकर नव युगल जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया तथा इस दौरान मोहन कुमारी साहू ने ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत वार्षिक अधिवेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम जो कि ग्राम कपिस्दा में आयोजित था उसमें बतौर अतिथि शामिल होकर विभिन्न संगठनों की बहनों से मुलाकात की

 

साथ ही मोहन कुमारी साहू को इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा श्रीफल एवं साड़ी देकर सम्मानित भी किया गया तथा श्रीमती मोहन कुमारी साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की उपाध्यक्ष के साथ-साथ सक्रिय रूप से पूरे क्षेत्र में कार्य करती हैं तथा उनका कहना है कि जनता ने उन्हें जनपद सदस्य के रूप में चुन कर भेजा है,इसलिए वे सक्रिय रूप से काम कर रही हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *