कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर असौंदा का औचक निरीक्षण,कलेक्टर ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शक्ति जिले में प्रारंभ हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन, निजी नेत्र सर्जन डॉक्टर मनोज राठौर से शासन ने किया ऑपरेशन का अनुबंध

सक्ती- शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती विकासखण्ड के ग्राम असौंदा पहुंचकर वहां संचालित हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, आईपीडी कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा दवाई की उपलब्धता, आवश्यक मेडिकल उपकरण, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर पन्ना ने ग्राम असौंदा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में साफ सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर असौंदा में आभा आईडी चेक किया, लक्ष्यदंपति रजिस्टर चेक कर रजिस्टर को सही तरीके से भरने को कहा। साथ ही ओपीडी रजिस्टर चेक कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सारी जानकारी ली और सीएचओ, आरएचओ को मन लगाकर काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इस अवसर पर पंकज सिंह, डीपीएम अर्चना तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

सक्ती जिले में शुरू हुआ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

सक्ती -जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के प्रयासों से नवीन जिले सक्ती में प्राइवेट आई सर्जन डॉक्टर मनोज राठौर से जिला स्वास्थ्य समिति का अनुबंध हुआ और दिनांक 14 मार्च को सक्ती जिले में मोतियाबिंद का आपरेशन शुरू किया गया वर्तमान में आपरेशन डाक्टर मनोज राठौर के जेठा स्थित निजी आपरेशन थिएटर में किया जा रहा है निकट भविष्य में सक्ती स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल के आपरेशन थिएटर में मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने बताया कि सक्ती जिला अंतर्गत नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा 1374 मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की जा चुकी है जिसमे 519 आपरेशन जांजगीर जिला अस्पताल में तथा 121 आपरेशन जिले से बाहर किया जा चुका है अभी भी 734 मोतियाबिंद के मरीज है जिनका आपरेशन किया जाना है। दूरस्थ ग्रामों के मरीजों हेतु बड़ी समस्या होती थी जन्हा उन्हें मोतियाबिंद आपरेशन हेतु जांजगीर जिला अस्पताल , मेडिकल कालेज रायगढ़ , बिलासपुर या अन्य निजी चिकित्सालय पर निर्भर रहना पड़ता था सक्ती में मोतियाबिंद ऑपरेशन शुरुवात होने से जिले के अन्तर्गत आम जनों को काफी सुविधा मुहैया होगी,सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वयं जाकर मोतियाबिंद के मरीजों उनके परिजनों से चर्चा किया और आपरेशन सुविधा का जायजा लिया कलेक्टर के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधा में वो रहा है विस्तार जल्द ही सक्ती जिले के नेत्र रोग के मरीजों को मिलेगा निशुल्क इलाज सक्ति के शासकीय अस्पताल में होंगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *