दु्निया लगभग बीते तीन सालों से कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। जिसने अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। वर्तमान में भी कोविड वायरस बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज सुबह 8 बजे कोरोना के नए आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 2,525 के पास पहुंच गए है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बीते दिन के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 2,439 थी, जबकि 01 मार्च को इनकी संख्या 2,335 दर्ज की गई थी। तो वहीं सक्रिय मामले आज बढ़ कर 2,525 के पास पहुंच गए है। जबकि 1 मार्च को 268 नए मामले सामने आए थे, जबकि 28 फरवरी को 240 नए मामले मिले थे। इन आकंड़ो से यह स्पष्ट हो रहा है कि कोविड के मामले में फिर से इजाफा होने लगा है।