परियोजना प्रमुख विनय कुमार निदेशक (तकनीकी) पद पर चयनित

किरंदुल- एनएमडीसी किरन्दुल मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख का लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) पद पर चयन हुआ है।बता दें विनय कुमार ने एनएमडीसी में दिनांक 24 जून वर्ष 1992 को अधिशासी प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवा आरंभ की।इन्होंने इंटरमीडीएट सामंस कालेज पटना से एवं बी.टेक (माइनिंग इंजिनियरिंग) की डिग्री आईआईटी बीएचयू वाराणसी से प्राप्त की है।
विनय कुमार ने कंपनी की अर्को लाईम स्टोन, कुमारस्वामी लौह अयस्क खान,डॉनामलाई एवं बैलाडीला लौह अयस्क खान, किरंदुल में विभिन्न उच्च पदों को सुशोभित करते हुए अपनी सेवाओं को नित नए आयाम प्रदान किए हैं। जिन्हें 30 वर्षों का एनएमडीसी में लंबा एवं गहन अनुभव है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *