जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा- छत्तीसगढ़ में अखंड नवधा रामायण के आयोजन से बन रहा धार्मिक वातावरण, भगवान राम का रहा है छत्तीसगढ़ से गहरा नाता
सक्ति– जांजगीर-चांपा जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया द्वारा ग्राम – भड़ेसर, कुदरी, घुठिया, मुनुन्द, बिरगहनी, पुटपुरा, बोड़सरा, भाठापारा-जांजगीर क्षेत्र में चल रहे अखण्ड नवधा रामायण एवं श्रीमद् भागवत में सम्मिलित होकर आस्था की बहती गंगा में डुबकी लगाई एवं कहा कि गांवों एवं घरों में होने वाले अखण्ड नवधा रामायण का हमारी संस्कृति में विशिष्ट स्थान हैं,अखण्ड नवधा रामायण के माध्यम से हमें भगवान श्री रामचन्द्र जी जीवन के बारे में जानने को मिलता है, भगवान श्रीराम चन्द्र जी का जीवन से हमें बुराई के मार्ग को छोड़कर अच्छाई के मार्ग में चलने की प्रेरणा मिलती हैं। रामायण हमें अपने कत्वर्य का पालन एवं अनुशासन में रहना सिखाती है, रामायण हमें अपने जीवन में सभी से सामान एवं सम्यक व्यवहार सभी से विनम्र व्यवहार बड़ा हो या छोटा सबको सम्मान देना सभी से विनम्र आचरण करने एवं किसी से ऊंच-नीच की भावना नही रखने की सीख देता है। अखण्ड नवधा रामायण एवं श्रीमद भागवत कथा सुनने से मन में सकारात्मकता आती हैं,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने गांवों में अखण्ड नवधा रामायण एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन कराने के लिए आयोजक समिति एवं ग्राम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं गांव की सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की

बाबा कलेश्वर नाथ के पावन धाम पिथमपुर में महाप्रसाद का वितरण किया अमर सुल्तानिया ने, सुल्तानिया परिवार बनारी द्वारा आयोजित था धार्मिक कार्यक्रम
सक्ति– महाशिवरात्री के पावन अवसर पर पुन्य सलिला हसदेव नदी के तट पर विराजीत बाबा कलेश्वर नाथ धाम पिथमपुर में समाज सेवी लीलाधर सुल्तानिया एवं अमर सुल्तानिया द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। बाबा कलेश्वर नाथ के पावन धाम पिथमपुर में सुबह से ही श्रद्धालुगण, भक्तगण हजारों की संख्या में पहुंच रहे थें सभी ओर भक्ति भाव एवं जय शिव शंकर, हर हर महादेव, बोलबम के नारे लगाये जा रहे थें। इस अवसर पर अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में बाबा कलेश्वर नाथ धाम पिथमपुर में आने वाले श्रद्धालुओ, भक्तगणों को महाप्रसाद का वितरण किया गया एवं सुल्तानिया जी ने सभी श्रद्धालुओ, भक्तगणों को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं दी एवं सभी की मंगल कामना की,महाप्रसाद सेवा में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, हितेश यादव, मुकेश भोपालपुरिया, प्रवीण अग्रवाल, सुनील पाण्डेय, रामलल्ला सिंह, रमेश सोनवानी, भुपेन्द्र साहू, अरविन्द साहू, डिगेश्वर साहू, हितेश साहू, डिगेश मनहर, बुद्धेश्वर साहू, कमल राठौर, सागर राठौर, अमन राठौर, अंकित राठौर, संस्कार राठौर, चिंटू राठौर, आदित्य राठौर, यश निर्मलकर, अंशु निर्मलकर, सागर राठौर, प्रशांत किरन, प्रांशु राठौर, रोहित, कुलदीप, बृजलाल पाल, राजेन्द्र साहू, सतीष केंवट, सुनील साहू, गोलू साहू, नरेश साहू, दुर्गेश यादव, डमरू केंवट, अनिल साहू, बरातु, अमित कुमार, रघुवीर, सुरेश कुमार, इन्द्र कश्यप, राजू कश्यप, बालेश्वर साहू, देवनारायण साहू, बलराम साहू, भोजराम साहू सभी ने दर्शन किये एवं महाप्रसाद वितरण सेवा में उपस्थित रहें|
