थाईलैंड के फुकेट से कृष्णा ने अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें शेयर की

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी जल्द ही शादी करने जा रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट ट्रिप एंजॉय कर करती हुई दिखाई दे रही है। थाईलैंड के फुकेट से कृष्णा ने अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की है, इसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन हाल ही में साझा की गई कृष्णा की ये  तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई और वो अभिनेत्री को ट्रोल भी कर रहे है।

दरअसल, कृष्णा मुखर्जी फुकेट में दोस्तों के साथ वेकेशन सेलिब्रेट कर रही है और उसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर भी कर रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फोटो साझा कर, इसमें उन्होंने अपनी गर्दन के नीचे और हाथ पर ब्राइड टू बी लिखवा लिया। इसी ब्राइड टू बी को ऐसे लिखवाना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे है। लोग तरह-तरह की बातें एक्ट्रेस के लिए लिख रहे हैं।

कृष्णा मुखर्जी तस्वीरों में अभिनेत्री शिरीन मिर्जा और अपनी दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी भी करती हुई दिखाई दे रही है। कृष्णा और उनके सभी दोस्तों ने ब्लैक आउटफिट भी पहनी हुई है। जिसमे कृष्णा डीप नेक शार्ट ड्रेस में बहुत स्टाइलिश लग रही थीं, लेकिन उनका अपनी गर्दन और हाथ पर ऑरेंज कलर से ब्राइड टू बी लिखवाने के तरीके ने सबका ध्यान खींचा और ऐसे में वह ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी है।

एक ओर एक्ट्रेस के फैंस उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कुछ शो ऑफ बताकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखते हुए कहा है कि, ‘कहीं ये पागल न हो जाए’, तो दूसरे ने कहा, ‘ये क्या था अब।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘मैम कया ये सब शो ऑफ करने की जरूरत थी, आप उर्फी से कम नहीं हैं।’ इसके अलावा किसी का बोलना है कि अगली उर्फी कृष्णा ही हैं, तो कुछ लोग एक्ट्रेस के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे है। खबरों का कहना है कि कृष्णा ने 2022 में मर्चेंट नेवी ऑफिसर चिराग बाटलीवाला से सगाई की थी और इस साल वह शादी करेंगे। हालांकि अभी वेडिंग डेट सामने नहीं आई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *