प्रियंका ने शेयर की कार सेल्फी, पति ने किया खास कमेंट

हॉलीवुड में इन दिनों अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर हो रहीं बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदाकारा इन दिनों अपनी नई नई और खूबसूरत सेल्फीज के जरिए फैंस को मदहोश कर देती हैं। अब हाल ही में अदाकारा ने एक और सेल्फी शेयर कर फैंस को मदहोश किया है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने ‘कारफी’ (कार में बैठकर ली गई सेल्फी) शेयर की है जो आप देख सकते हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जो उनके वर्क-इन-प्रोग्रेस सीरीज़ सिटाडेल के सेट की है।

आप देख सकते हैं इस तस्वीर में, प्रियंका चोपड़ा एक कार में मिरर सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं, वहीं इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर के सनग्लासेज पहन रखे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अदाकारा ने लिखा है- “काफी समय से #carfie पोस्ट नहीं किया था। #citadel,” । आप सभी को बता दें कि इस फिल्म के लिए प्रियंका पिछले साल से लंदन में शूट कर रही हैं। वैसे प्रियंका की इस शानदार ‘कारफी’ को देखने के बाद उनके पति निक ने कमेंट बॉक्स में हार्ट आई इमोजी ड्रॉप किया है। वैसे प्रियंका इससे पहले भी सिटाडेल के सेट से अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं जो हम आपको दिखा चुके हैं।

फिलहाल उनकी यह तस्वीर लोगों को बहुत पसंद आ रही है। वैसे बीते हफ्ते ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए लंदन से यूएस पहुंची थीं। यहाँ उन्होंने पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में निक के लिए एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। वहीं बर्थडे की तस्वीरें शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा था- “मेरे जीवन का प्यार। यहां सबसे दयालु प्यार करने वाले व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी ।।। आप होने के लिए धन्यवाद।” इस तस्वीर में निक प्रियंका के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *