युवा समाजसेवी घनश्याम अग्रवाल पप्पू की प्रथम पुण्यतिथि पर बालाजी परिवार शक्ति ने कराया लोगों को भोजन

23 सितंबर 2021 को स्व. घनश्याम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर हुए सेवा के काम

शक्ति– शहर में सदैव सेवा कार्यों एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी योगदान देने वाले शहर के बालाजी ट्रेडर्स के संचालक एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक जुगमंदर अग्रवाल के सुपुत्र स्व. घनश्याम अग्रवाल पप्पू भैय्याकी 23 सितंबर को प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर बालाजी परिवार द्वारा स्टेशन रोड में लोगों को भोजन कराया गया, साथ ही इस अवसर पर दीन- दुखियों,जरूरतमंदों की सेवा एवं विभिन्न सेवा के काम किए गए तथा स्व. घनश्याम अग्रवाल पप्पू की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा उनके सुपुत्र एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच शक्ति इकाई के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल शानू ने भी इस अवसर पर कहा कि उनके पूज्य पिता ने सदैव उन्हें अच्छे संस्कार देकर सेवा कार्यों को करने की प्रेरणा दी है, तथा उनका परिवार सदैव सेवा के काम एवं धार्मिक कार्यों में भी अपना योगदान देता है, उल्लेखित हो कि बालाजी ट्रेडर्स परिवार द्वारा शक्ति शहर से लगे हरेठी में पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की स्थापना की गई है, तथा प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती के मौके पर भी वृहद रूप से जयंती महोत्सव का कार्यक्रम एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है, जिसमें पूरे परिवार सहित लोग शामिल होते हैं, वही घनश्याम अग्रवाल पप्पू का निधन विगत वर्ष अस्वस्थता के चलते हो गया था

तथा स्व. घनश्याम अग्रवाल पप्पू को लोग उनके कार्यों के लिए आज भी स्मरण करते हैं, एवं सदैव लोगों के संकट में सामने आकर उनका सहयोग करना एवं साथ देना उनकी खूबियों में शामिल था, तथा धार्मिक क्षेत्र में भी जहां कहीं लोगों को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती थी वह अपना बढ़-चढ़कर योगदान देते थे, एवं व्यापार के क्षेत्र में भी बालाजी ट्रेडर्स परिवार ने पूरे अंचल सहित प्रदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *