मंगलवार यानी 14 फरवरी को प्यार का त्यौहार ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया गया। हर किसी ने अलग-अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट किया। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) कैसे पीछे रह सकते हैं। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
वैलेंटाइन्स डे पर प्रियंका ने पति निक और बेटी मालती के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। देसी गर्ल पति निक संग कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं तो वहीं, इसी के साथ कैप्शन में लिखा- मेरे हमेशा के लिए वेलेंटाइन ❤️ आपको और आपके प्रियजनों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।
प्रियंका ने अलावा निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर पीसी संग एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक पीसी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और दोनों खूबसूरत म्यूजिक का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं, इसके कैप्शन में लिखा- मेरे दिल के साथ एक शानदार वेलेंटाइन डे। बता दें इस कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। बीते साल ये कपल बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स भी बने।
देसी गर्ल इन दिनों विदेशी फिल्मों में नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमे प्रियंका चोपड़ा मीरा की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सैम ह्यूगन मुख्य भूमिका में हैं।