अयोध्या: बहुत खास होगी दिवाली, आसमान में दिखेगी श्री राम की कहानी

अयोध्या: अयोध्या में इस बार की दिपावली बहुत खास होने वाली है। आप सभी को बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आने वाले 3 नंवबर को पहली बार अयोध्या में 500 ड्रोन की मदद से ‘एरियल ड्रोन शो’ की योजना बनाई है। बताया जा रहा है इसके लिए सरकार ने टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं। जी दरअसल अयोध्या में 10-12 मिनट के शानदार हवाई शो के जरिए आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। आपको बता दें कि इससे पहले इस तरह का एक प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक्स में नजर आया था, जहां इंटेल की तरफ से 1824 ड्रोन हवा में छोड़े गए थे।

अब अयोध्या में सरकार यह चाहती है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की कहानी और एनिमेशन और स्टिम्युलेशन के जरिए रामायण को दिखाने के लिए ड्रोन शो एक एजेंसी करे। हाल ही में राज्य सरकार के प्रस्ताव में इस बारे में बताया गया है। कहा गया है कि, ‘एजेंसी से नई तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ शो दिखाने की उम्मीद की जाती है।’ जी दरसल इसमें पहले से LED प्राप्त क्वाडकॉप्टर्स या मल्टीरॉटर्स का उपयोग किया जाएगा, जो 400 मीटर की ऊंचाई तक 12 मीटर प्रति सेंकड की रफ्तार से उड़ सकते हैं। वहीं कम से कम अंतराल में विजुअल्स की सही और प्रभावी मॉर्फिंग के लिए ड्रोन की रफ्तार की गणना होगी।

इसी के साथ ही उनकी लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। इंटेल की वेबसाइट की माने तो, टोक्यो ओलंपिक्स के आधिकारिक ड्रोन पार्टनर रहे इंटेल ने कोचेला से लेकर सुपर बोल तक शानदार ड्रोन शो किए हैं। जी दरअसल उनके पास इंजीनियर्स, एनीमेटर्स और फ्लाइट क्रू की एक टीम है, जो शो को शानदार तरीके से तैयार करती है और हकीकत बनाती है। बताया जा रहा है इंटेल 500 ड्रोन शो के लिए करीब 3 लाख डॉलर यानि (2।2 करोड़) रुपये लेती है।

खबरों के अनुसार एरियल ड्रोन शो के साथ इस साल राम की पैड़ी के भवनों पर 3-डी होलोग्राफिक शो, 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो भी होगा। बताया जा रहा है एरियल ड्रोन समेत कार्यक्रम कुल 35 मिनट का होगा, इसमें 8 मिनट का 3-डी हॉलोग्राफिक शो और 10 मिनट का 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो होगा। वहीं इस कार्यक्रम से पहले इन सभी आयोजनों के ट्रायल भी होंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *