अमीर अनिरुद्ध ने कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने करी है विशेष पहल
सक्ती– नगर से लगे ग्राम पंचायत टेमर में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 फरवरी को हुआ। प्रतियोगिता शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता अनिरुद्ध अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि रथराम पटेल सहित अन्य अतिथि गण एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे,इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 7000 विजेता टीम को नगद पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा। खेल समिति टेमर के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक टीमों ने भाग लिया है

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए युवा नेता अमीर अनुरूद्ध अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रामीण इलाकों में युवाओं में क्रिकेट के प्रति काफी उत्साह है तथा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी विगत महीनों छत्तीसगढ़ ओलंपिया के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति के सभी खेलों को सामने लाने की दिशा में सकारात्मक पहल की है, तथा क्रिकेट का खेल आज पूरी दुनिया में मशहूर है एवं आज हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा क्रिकेट के माध्यम से विकासखंड से जिला, जिला से प्रदेश एवं प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे|