‘गणपत’ के लिए जमकर पसीना बहा रहीं हैं कृति सेनन

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाली कृति सेनन को आप सभी जल्द ही फिल्म गणपत में देखने वाले हैं। जी दरअसल आखिरी बार कृति सेनन फिल्म ‘मिमी’ में नजर आईं थीं और इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही काफी धमाल मचाया है। अब इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को कई प्रोजेक्ट के लिए साइन किया जा रहा है।

आप सभी कृति को जल्द ही फिल्म ‘गणपत ‘ में देखने वाले हैं। जिसके लिए उनकी तैयारी बहुत कठिन है। जी दरअसल हाल ही में कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो आप देख सकते हैं। इसमें वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही अदाकारा को हैवी वर्कआउट करते हुए भी देखा जा सकता है।

आप सभी देख सकते हैं अदाकारा ने अपने वर्कआउट वीडियो को साझा करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘Prep Prep Prep।।।लेकिन पहले, वॉर्म अप। मैं हमेशा एक कार्य प्रगति पर हूं!’ इसी के साथ ही उन्होंने #GanapathPrep #SweatSeries #LetsGetStronger जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। इससे यह साफ हो रहा है कि कृति ये मेहनत अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गणपत ‘ के लिए कर रही हैं। वैसे इस फिल्म में अदाकारा टाइगर श्रॉफ संग नजर आने वाली हैं। उन्होंने टाइगर के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल हर कोई उनकी तारीफें करता दिख रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *