पेंड्रा। पेंड्रा से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक खड़ी ट्रक में खाना बनाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. आग लगने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले में बताया कि ट्रक के केबिन में ड्राइवर और खलासी खाना बना रहे थे. तभी ये हादसा हुआ है. आसपास के राहगीरों की मदद से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया है. घटना पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग में बंजारी घाटी के पास हुई है. हादसे में चालक और खलासी घायल हुए है.