महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर से हैदाराबाद जा रही बस रास्ते में दर्दनाक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है। इस बस में कई मजदूर अपनी आजीविका के लिए हैदराबाद जा रहे थे। चंद्रपुर के विरूर-धानोरा रोड पर हुई इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में अन्य 17 लोग जख्मी हो गए। हालांकि तुरंत ही घायलों को विरुर, राजुरा, चंद्रपुर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल में घायलों का लगातार इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे का शिकार हुई यह बस चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील से निकली थी। तो वहीं यह बस विरूर-धानोरा रोड से होते हुए हैदराबाद के लिए जा रही थी। लेकिन थोड़ी दूर तक जाकर ड्राइवर का संतुलन गड़बड़ा गया और मजदूरों से भरी बस पलट गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक वाहन कम से कम 30 मजदूरों को महाराष्ट्र्र से हैदराबाद ले जा रहा था। लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे विरूर-धनोरा मार्ग पर 30 मजदूरों से भरी बस पलट गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं अन्य 17 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि घायलों को राजुरा, चंद्रपुर के ग्रामीण अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। तो वहीं अधिकारी ने यह भी बताया है कि हादसे का शिकार हुए घायलों की संख्या बढ़ सकती है।