आबकारी विभाग वृत्त शक्ति की छापामार कार्रवाई में मालखरौदा क्षेत्र में जब्त हुई अवैध महुआ शराब एवं महुआ लहान-
सक्ति– जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में आबकारी व्रुत्त शक्ति के प्रभारी छबीलाल पटेल द्वारा अपने नियमित गश्त के दौरान 20 सितंबर को मालखरौदा विकासखंड के ग्राम- जगमहन में दिलहरण खूंटे के पास 16 लीटर महुआ शराब एवं 100 लीटर महुआ शराब बनाने का लहान जब किया तथा मालखरौदा थाना अंतर्गत ग्राम- कटारी में आनंद राम टंडन के यहां से करीब 15 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 एवं प्रकरण 2 दर्ज कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया, तथा आबकारी विभाग वृत्त शक्ति की इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी छबीलाल पटेल, आरक्षक अनिल पांडेय, नाथनियल बाखला, राजेश पटेल एवं कमलेश यादव का सराहनीय योगदान रहा
उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग के निर्देश पर पूरे जांजगीर-चांपा जिले सहित आबकारी वृत्त शक्ति में इन दिनों अवैध महुआ शराब बनाने वालों की शामत आ गई है, तथा आबकारी विभाग की निरंतर कड़ी गस्त एवं छापामार कार्रवाई से आए दिन विभिन्न स्थानों पर अवैध महुआ शराब एवं महुआ शराब बनाने हेतु प्रयुक्त किए जाने वाला लहान क्विंटल- क्विंटल जप्त हो रहा है, तथा आबकारी विभाग ऐसे सभी अवैध महुआ शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ एक अभियान छेड़े हुए हैं, तथा आबकारी विभाग की ऐसी कार्रवाई को देखकर अवैध महुआ शराब बनाने वाले भी दहशत में हैं,एवं इस संबंध में आपकारी वृत्त शक्ति के प्रभारी छबीलाल पटेल भी कहते हैं कि शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप उनके द्वारा ऐसी कार्रवाई की जा रही है