किरंदुल भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा समर्पण सप्ताह के तहत किया फल वितरण

किरन्दुल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पूरे देश में सेवा और समर्पण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।इसी तारतम्य में किरंदुल महिला मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा मंगलवार मेन मार्केट किरंदुल में ग्रामीणों को फल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्रधानमंत्री के विभिन्न जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना मुद्रा योजना जन धन योजना आवास योजना जीवन ज्योति बीमा योजना आयुष्मान भारत जैसे अनेक योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी कर्मा महामंत्री सरस्वती डेहरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता महामंत्री संजीव दास जन कल्याणकारी योजना के मंडल संयोजक विजय सोढ़ी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक आईटी सेल संयोजक पंकज गर्ग जोशना सवाई राजेश्वरी शेख हसीना परवीन शरणजीत कौर बी उद्देश्य आदि मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *