कंगना रनोट ने करीना कपूर ख़ान को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शामिल करीना कपूर ख़ान 21 सितम्बर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना ने अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, साथ ही वो ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका विवादों से रिश्ता कम ही रहता है। कपूर खानदान की विरासत को कामयाबी के साथ आगे बढ़ा रहीं करीना को सोशल मीडिया के ज़रिए उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी जा रही हैं। कंगना रनोट ने भी बेबो को जन्मदिन विश किया है और उन्हें बॉलीवुड की सबसे गॉर्जस अभिनेत्रियों में से एक बताया।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में करीना की तीन तस्वीरों का मोंटाज लगाया, जिनमें बेबो काफ़ी स्टाइलिश दिख रही हैं। इसके साथ थलाइवी एक्ट्रेस ने लिखा- उन सभी में सबसे गॉर्जस करीना कपूर ख़ान को जन्मदिन मुबारक। बॉलीवुड में बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें कंगना उनके जीवन के ख़ास दिनों में बधाई देती हैं। करीना और कंगना ने तो कभी साथ में काम नहीं किया, मगर कंगना ने करीना के बेटर हाफ़ सैफ़ अली ख़ान के साथ रंगून में काम किया था, जिसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में करीना के एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी लीड स्टार कास्ट का हिस्सा थे।

jagran

वहीं, करण जौहर ने करीना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें पाउट और पोज़र पार्टनर करार दिया। करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- हम लोग पाउट बनाने और पोज़ देने में पार्टनर हैं। मेरी फेवरिट गर्ल को उनके ख़ास दिन पर ख़ूब बधाई। जीवनभर के लिए मेरी पू (Poo- कभी ख़ुशी कभी ग़म में करीना के कैरेक्टर का घरेलू नाम) को जन्मदिन की बधाई, जो कई स्तरों पर ग़लत हो सकता है, लेकिन बोलना बनता है। तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।

jagran

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *