कोरबा। एसपी संतोष सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के मुताबिक एक युवक हाई-टेंशन खम्भे पर चढ़े हुए है. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी से झगड़ा करने के बाद ये व्यक्ति हाई-टेंशन इलेक्ट्रिक टावर (HT line) पर चढ़ गया पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत कर बड़ी मुश्किल से बहला-फुसला कर नीचे उतारा गया। जिस पर एक ट्विटर यूजर ने कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा – पुलिस के वजह से किसी इंसान की जिंदगी बच गई.
कोरबा पुलिस को धन्यवाद, पुलिस के वजह से किसी इंसान की जिंदगी बच गई
— Prashant Tiwari (@prashant_16009) January 10, 2023