रायबरेली में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक गुमटी में घुसा, 6 लोगों की मौत

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, पूरी घटना गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोंसा गांव के पास की है. जहां बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से बेकाबू डंपर खगियाखेड़ा गांव के पास बैठे लोगों को रौंदते हुए नहर में गिर गया. दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. अब तक तीन लोगों के शव मिल गए हैं.

इस हादसे को CM योगी ने संज्ञान लिया है. हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही CM ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. राहत एवं बचाव कार्य के सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *