सारा अली खान ने शेषनाग झील पर यूं किया एंजॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने फोटोज वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो झील किनारे बैठकर मस्ती करती दिख रही हैं। अभिनेत्री का ये वीडियो शेषनागा झील का बताया जा रहा है।

वीडियो में अभिनेत्री नदी के बीच में एक पत्थर पर बैठकर बहते हुए पानी के साथ अटखेली करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सारा ब्लैक एंड व्हाइट लुक बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हाल ही में सारा ने इंस्टाग्राम पर कश्मीर घाटी में स्थित शेषनाग झील चिलिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सारा अपने दोस्तों के साथ झील किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में एक कविता भी लिखी है।

उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘धूप की तेज रोशनी और तारों वाली रात.. चांद की रोशनी और फायर कैंप लाइट… और आप ज्यादा से ज्यादा ऊचांई को छू सकते हैं… और यहां ज्यादा खाना की लड़ाई है।’ आपको बता दें कि सारा अक्सर अपने भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ अपने ट्रैवलिंग टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *