समाजसेवी अजय कांत गर्ग की सुपुत्री एवं रविकांत गर्ग की सुपौत्री है नव्या, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भी दी नव्या को शुभकामनाएं-
सक्ति-अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा शहर निवासी एवं राष्ट्रीय संयोजक अजयकांत गर्ग की मेधावी बिटिया सुश्री नव्या गर्ग ने सीए कि इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे मथुरा शहर को गौरवान्वित किया है, तथा सुश्री नव्या गर्ग अजयकांत गर्ग की सुपुत्री होने के साथ ही समाजसेवी रविकांत गर्ग जी की सुपौत्री है, एवं नव्या की इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता,उपाध्यक्ष मीना गोयल नेपाल, महामंत्री प्रदीप कुमार सराफ कोलकाता एवं कोषाध्यक्ष गणेश भरतियां सहित अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नव्या बिटिया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है,साथ ही नव्या गर्ग की इस सफलता पर उनके पिता अजयकांत गर्ग ने भी कहा है कि उनकी बिटिया प्रारंभ से ही मेधावी तथा उच्च शिक्षा की ओर अग्रेषित होना चाहती थी, तथा उनके परिवार ने सदैव बिटिया की इच्छानुरूप उन्हें पढ़ाई करवाई तथा नव्या गर्ग ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों को दिया है