20 सितंबर की सुबह 11:00 बजे वर्चुअल रूप से होगा संवाद चर्चा का कार्यक्रम-
सक्ति-भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा जांजगीर-चांपा जिले में सेवा समर्पण अभियान के मीडिया गतिविधि विभाग द्वारा आलेख निबंध प्रतियोगिता का आयोजन मंडल स्तर पर किया गया है, तथा उक्त जानकारी देते हुए मीडिया गतिविधि विभाग के जांजगीर-चांपा जिला सह प्रभारी अधिवक्ता मनोज मिश्रा अकलतरा ने बताया कि उपरोक्त आलेख निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत भाजपा का कोई भी सदस्य गण सफेद कागज पर साफ-सुथरे 200 शब्दों में विषय सहकारवाद- आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी तंत्र पर, निबंध लिखकर जिला कार्यालय या कि मंडल कार्यालय में 25 सितंबर तक जमा कर सकता है, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त आलेख निबंध प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर आने वाली प्रविष्टियों को मंडल का संगठन चयनित कर उसे सम्मानित करेंगे, एवं मंडल से जिले को प्रेषित की जाने वाली समस्त आलेख निबंध की प्रविष्टियों का प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेता का चयन कर उसे उन्हें सम्मानित किया जाएगा, जिला सह प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत मीडिया गतिविधि विभाग द्वारा 20 सितंबर की सुबह 11:00 बजे से वर्चुअल रूप से चर्चा संवाद का कार्यक्रम भी रखा गया है,जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा पखवाड़े के रूप में मनाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत मीडिया गतिविधि विभाग की जिम्मेदारियों एवं जानकारियों से अवगत कराते हुए भाजपा सदस्यों से आपसी संवाद किया जाएगा, भाजपा जिला सह प्रभारी मीडिया गतिविधि विभाग अधिवक्ता मनोज मिश्रा अकलतरा ने भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के सभी मंडलों के सम्माननीय सदस्यों से इस वर्चुअल मीटिंग में भी लिंक के माध्यम से शामिल होने तथा आलेख निबंध प्रतियोगिता में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता करवा कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है