शादी की खबरों के बीच स्पॉट हुए आथिया शेट्टी और के एल राहुल, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड और क्रिकेटर की गलियों में इन दिनों अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर केएल राहुल  (Kl rahul) की शादी की खबरे तेजी से वायरल हो रही हैं। पिछले काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इन सबके बीच अब इस कपल की शादी की खबरों सामने आ रही है। इसी बीच अब दोनों को देर रात एक साथ स्पॉट किया गया।

शादी की खबरों के बीच अथिया शेट्टी और केएल राहुल को बुधवार रात मुंबई के एक वाइफ स्टार होस्ट से निकलते देखा गया। वीडियो में दोनों होटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग बाहर आते हैं। पहले अभिनेत्री अथिया अपनी टीम के साथ बाहर आती नजर आ रही हैं। इसके बाद केएल राहुल बाहर आते है और मीडिया फोटोग्राफर को पोज भी देते हैं। इस दौरान के एल राहुल लाइट ब्लू शर्ट और जींस में काफी कूल लग रहे थे। दोनों ट्विनिंग करता नजर आया। दोनों ने ब्लू-व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी थी।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी को लेकर खबरे हैं कि दोनों अगले साल यानी जनवरी में सात फेरे लेंगे। 21 से 23 जनवरी 2023 के बीच दोनों की शादी होगी। यह भी बताया गया कि 21 से शुरू होने वाले प्री-वेडिंग फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीत रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *