जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह की प्रदेश की महामहिम राज्यपाल से हुई सौजन्य 

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के सहसचिव एंव सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ के जांजगीर जिलाध्यक्ष,जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुइया उइके से मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मुलाकात की एंव विभिन्न विषयों पर चर्चा की,इस दौरान सक्ती विधानसभा एनएसयूआई के अध्यक्ष रवि गबेल भी उपस्थित रहे, धर्मेंद्र सिंह ने इस मुलाकात के बाद एक भेंटवार्ता में बताया कि उनकी महामहिम राज्यपाल से निरंतर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मुलाकात होती है, तथा राजपरिवार सकती का महामहिम राज्यपाल से पुराना नाता रहा है, एवं शक्ति क्षेत्र के बारे में भी उनसे निरंतर समय-समय पर चर्चा के माध्यम से उन्हें अवगत कराया जाता है, तथा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि महामहिम राज्यपाल महोदया छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास एवं खुशहाली को लेकर भी सदैव सकारात्मक पहल करती हैं

ज्ञात हो कि शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भी विगत दिनों प्रदेश की महामहिम राज्यपाल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुलाकात कर सौजन्य भेंट की थी, साथ ही शक्ति के पूर्व विधायक कुमार पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की सुपुत्री सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह भी समय-समय पर महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके से मुलाकात करती हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *