सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा टेमर वाले महाराज के निवास पर 19 सितंबर को श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के मूल पाठ एवं सह महामृत्युंजय अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न हुआ, तथा विगत वर्षों पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पूज्य माताजी खीक बाई शर्मा एवं उनके अनुज भ्राता पंडित गिरधर गोपाल शर्मा का स्वर्ग लोक गमन हो गया था, तथा इस अवसर पर वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा 12 से 18 सितंबर तक शर्मा परिवार द्वारा टेमर शक्ति में श्रीमद् भागवत महापुराण के मूल पाठ एवं सह महामृत्युंजय अनुष्ठान का आयोजन किया गया, तथा इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा उनके अनुज भ्राता शासकीय महाविद्यालय सीपत में पदस्थ प्रोफेसर डॉ. एच एल शर्मा एवं उनके सुपुत्र भागवत कथा आचार्य पंडित देवेंद्र शर्मा सहित परिवार जन उपस्थित रहे, एवं 19 सितंबर को आयोजित अनुष्ठान के समापन अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पधारे शुभचिंतकों ने वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन धारण कर स्मृति शेष स्व. खीक बाई शर्मा एवं स्मृति शेष पंडित गिरधर गोपाल शर्मा को मोक्ष प्राप्ति की ईश्वर से कामना की गई एवं इस अवसर पर भागवत कथा अचार्य एवं सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के व्यवस्थापक पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा तथा प्रोफेसर एचएल शर्मा ने शर्मा परिवार टेमर की ओर से आगंतुक समस्त शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया तथा 19 सितंबर को हुई भारी बारिश के बावजूद लोगों ने शर्मा परिवार के इस आयोजन में पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि दी तथा प्रसाद ग्रहण किया एवं इस अवसर पर पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि उनकी पूज्य माता जी स्व.खीक बाई शर्मा की प्रेरणा एवं उनके आदर्शों से उनका पूरा परिवार आज टेमर सहित पूरे प्रदेश एवं देश के अन्य राज्यों में भी सनातन धर्म के प्रचार में लगा हुआ है, तथा माता जी की प्रेरणा एवं अनुज भ्राता की प्रेरणा से वह निरंतर सतकर्मों से लोक कल्याण के लिए कार्य करेंगे
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार सहित शक्ति शहर के भी विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक,राजनैतिक, तथा पत्रकार साथियों ने पहुंचकर अपनी पुष्पांजलि दी